एआईबी रोस्ट शो का एफआईआर विवाद अब अलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के बीच पंहुचा
अमेरिका की तर्ज पर तैयार एआईबी रोस्ट की वजह से बॉलीवुड के स्टार्स में जो आपसी तार्किक विवाद फैला था वह थमने का नाम नही ले रहा है। आलिया भट्ट के पिता व बॉलीवुड फिल्म के जाने माने निर्माता और प्रोडूसर महेश भट्ट जो एआईबी नॉकआउट का एक हिस्सा थे। अपनी नाराजगी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी के खिलाफ एफआईआर दायर न होने पर व्यक्त की है।
इससे पहले महेश भट्ट ने कहा था कि उनके और उनकी बेटी पर मुंबई में एफआईआर दर्ज करायी गयी जबकि इसी शो में आलिया के साथ बैठी दर्शोको में सोनाक्षी सिन्हा पर कोई एफआईआर दर्ज नही की गयी। उनका ये कहना का इसारा सिर्फ इतना था कि केंद्र और मुंबई में भाजपा की सरकार है और उनके पिता भाजपा से सांसद है।
वही महेश भट्ट की ट्वीट का जब सोनाक्षी सिन्हा को पता चला तो बड़े ही नम्र हो के सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा की मुंबई के अलावा दिल्ली और कोलकाता में भी बहुत सी एफआईआर दर्ज हुई है जिसमे उनका नाम है पर उनकी बेटी आलिया भट्ट का कोई नाम नही है और उन्होंने कहा की सिर्फ कुछ लोगो पर ही क्यों शो में भाग लेने वाले सभी 3,998 लोगो पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
वही जब आलिया भट्ट से उनके पिता के इन सवालों के बारे में पूछा गया तो आलिया ने इस तरह की कोई जानकारी उनके पास होने से इंकार कर दिया।
आपको बता दे इस शो को लोगो की आलोचना के साथ-साथ क़ानूनी कारवाई का भी सामना करना पड़ रहा है। इस शो में भाग लेने वाले सभी स्टार्स करण जौहर,रणवीर सिंह,अर्जुन कपूर समेत सभी दर्शको जैसे दीपिका पादुकोण,आलिया भट्ट,महेश भट्ट और शो के निर्माता और जगह देने वाले सभी लोगो पर एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा मुंबई की सरकार भी इस शो की जाँच कर रही है।
और पढ़े
फूहड़ और अश्लील ऑनलाइन शो एआईबी रोस्ट पर एफआईआर दर्ज
एआईबी नॉकआउट में मौज मस्ती करते रणबीर और अर्जुन का विडियो वायरल
और खबरे पढ़े
Comment Box
-
User Opinion